Showing posts with label scheduled castes. Show all posts
Showing posts with label scheduled castes. Show all posts

Sunday, January 18, 2009

दलित" शब्द का इस्तेमाल अवैधानिक

दलित" शब्द का इस्तेमाल अवैधानिक

जनवरी 18, 2008,
रायपुर, 18 जनवरीः नेशनल कमिशन ऑफ शेड्यूल कास्ट ने राज्य सरकार से यह कहा है कि सरकारी दस्तावेजों में "दलित" शब्द का इस्तेमाल न किया जाए क्योंकि यह शब्द अवैधानिक है.किमशन ने कहा है कि कई बार दस्तावेजों में "दलित" शब्द का इस्तेमाल "अनुसूचित जाति" की जगह किया जाता है. इस बारे में पूछने पर किमशन ने कहा कि "दलित" शब्द न तो वैधानिक है और न ही कानून में इसका कोई जिक्र है.जबकि "अनुसूचित जाति" शब्द संविधान की धारा 341 में जिक्र किया गया है. यह पत्र सभी राज्यों को भेजा गया है. आदेश का पालन करते हुए राज्य सरकार ने डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और उनके डिपार्टमेंट से "दलित" शब्द का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है.

Friday, May 30, 2008

जातिसूचक शब्दों के प्रयोग पर केस दायर(Case file against NCERT)

May 30, 11:28 pm
इंदिरापुरम, जासंकें : एनसीईआरटी की कक्षा 9 व 11 की किताबों 'अंतरा' और 'स्पर्श' में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शांत प्रकाश ने सीजीएम कोर्ट में शिड्यूल कास्ट अधिनियम के तहत केस दायर किया है। एनसीआरटी की किताबों को एप्रूवल देने वाले 21 सदस्यों के खिलाफ केस दायर किया गया है।
शांत प्रकाश के अधिवक्ता रक्षपाल सिंह के मुताबिक, क्योंकि अभियुक्त उच्च शिक्षित है तथा उन्हे आपराधिक शब्दों की पूर्ण जानकारी रही है, ऐसे में अभियुक्तों के अपराध की सीमाएं और भी गंभीर हो जाती हैं। उनका कहना है कि जहां एक ओर छुआछूत को दूर करने की बात की जाती है, वहीं एक लेखक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके किताबें लिखता है। उन्होंने कहा कि किताबों में जो शब्द शामिल किए गए है, उनसे बच्चों के कोमल मन में जातीय दुर्भावना पनपेगी। यह केस वाद संख्या 9407/2008, शांत प्रकाश बनाम एनसीईआरटी कमेटी(21 सदस्य) दर्ज किया गया है।

jagran